पाठ ३ सी ० पी ० यूं ० के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करे
पाठ ४
Computer Storage (संगणक भण्डारण )
जिस प्रकार हम पानी या द्रव को लीटर में मापते है, भार को किलोग्राम में मापते है, दूरी को मीटर में मापते है, समय को सेकंड ,मिनट , घंटे में मापते है, उसी प्रकार कंप्यूटर के data (वीडियोस, गाने , movies , text , पिक्चर, गेम्स) को जिसमे माप जाता है उसे कंप्यूटर storage कहा जाता है |
कंप्यूटर Storage में डेटा की सबसे छोटी इकाई बिट मानी जाती है और डाटा को बाइट में मापा जाता है | computer डाटा स्टोर करने की कैपेसिटी को बाइट में एक्सप्रेस किया जाता है।
1 बाइट का अर्थ डेटा के 1 कैरेक्टर (अक्षर) होता है
इस प्रकार यदि आप अपने नाम को भी कंप्यूटर में लिखते है - जैसे - Rahul (यह नाम मे 5 अक्षर है अर्थात यह 5 बाइट का होगा )
नीचे सारणी दी गयी है जिसमे कंप्यूटर स्टोरेज और डेटा को कैसे मापा जाता है दिखाया है।
इसे
इसे हम समय सारणी के अनुसार भी समझ सकते है - जैसे -
1 सेकंड - (समय की सबसे छोटी इकाई )
60 सेकंड - 1 मिनट
60 मिनट - 1 घंटा
24 घंटे - 1 दिन
7 दिन - 1 सप्ताह
4 सप्ताह - 1 महीना
12 महीने - 1 साल
इसी तरह डेटा को भी ऊपर मापा गया है -
प्रश्न 1 - 1 साल में कितने सेकंड होते है ?
प्रश्न 2 - 5 बाइट में कितने बिट होते है ?
प्रश्न 3 - 1 gb में कितने kb होते है ?
कंप्यूटर मेमोरी के प्रकार पढ़ने के लिए क्लिक करे
Comments
Post a Comment