_________________________________________________________________________________
पाठ ३
पाठ २ में प्रश्न २ का उत्तर है - चार्ल्स बैवेज (जिसे कंप्यूटर के जनक कहा जाता है ) और प्रश्न १ का उत्तर -- मैंने जो आपको प्रश्न पूछा था वह इनपुट था व जो तुमने उसके बारे में सोचा या उसका उत्तर ढूँढा यह प्रोसेस था और कमेंट में मुझे बताया यह आउटपुट है
CPU किसे कहते है ? और यह कितने टाइप का होता है ?
CPU
Cpu का पूरा नाम Central Processing Unit (केंद्रीय संसाधन इकाई ) है |
Cpu कंप्यूटर का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है जो दिए गए विभिन कार्यो पर काम करता है इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है |
पिछले पाठ में हम पढ़ चुके है की कंप्यूटर को निर्देश देना पड़ता है तभी कंप्यूटर चलता है |
और जब हम कोई निर्देश देते है तो उस पर काम प्रोसेस (सोचने) का होता है वही सोचने या प्रोसेस करने का काम CPU करता है |
C P U Category
CPU को ३ category में बांटा गया है -
Arithmetic and Logic Unit (A L U ) -
१. सभी तार्किक और गणितीय इकाइयों जैसे जोड़ , घटना, गुना, भाग , < , > , = पर कार्य करता है |
२. यह दो तथ्यों के बीच तुलना करने का काम भी करता है |
३. कंप्यूटर को decision (निर्णय ) लेने में भी मदद करता है |
Control Unit (C U ) -
१ यह सिस्टम (कंप्यूटर) में निर्देशों के बहाव को नियंत्रित करता है |
२. C U मेमोरी से प्रोग्राम के निर्देशों को लेता है और उन्हें एक के बाद पूरा करता है |
Memory Unit (M U) -
मेमोरी यूनिट का कार्य instruction को भविस्य में उपयोग करने के लिए सेव करने का होता है | प्रत्येक निर्देश (Instruction ) अपने कार्य का एक मेमोरी बना लेती है | |
Components of CPU Box
एक सी पी यु बॉक्स के अंदर के भाग निम्नलिखित है -
Motherboard
Hard disk
RAM
ROM
Processor
UPS
DVD/CD R-W
Floppy Drive
Modem
Graphics Card
SMPS & Connecting wire
Sound Card
_________________________________________________________________________________
Comments
Post a Comment